
गर्मी का मौसम सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि जानवरों के लिए भी चुनौती लेकर आता होता है। खासकर दुधारू गायों के लिए यह समय बेहद संवेदनशील होता है क्योंकि तेज़ तापमान और शुष्क वायु की वजह से उन्हें हीट स्ट्रेस होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य और दूध उत्पादन पर पड़ता है। गर्मी में डेयरी गायो का आहार अगर सही रूप में संतुलित और पोषणयुक्त ना हो तो गाय सही से खाना नहीं खा पाती है और जितना भी खाती है वो सही से पचता नहीं है , इस कारण उनका शरीर जल्दी थक जाता है और दूध की मात्रा भी कम हो जाती है |
ऐसे समय में गाय को ऐसा आहार दिया जाए जिसमे भरपूर मात्रा में ऊर्जा , विटामिन , प्रोटीन , कैल्शियम , मिनरल्स और पानी हो ( जैसे – ग्वाला पशु आहार ) ताकिु उनका शरीर ठंडा रह सके और दूध देने की छमता बनी रहे |
संतुलित आहार ना केवल गर्मी के असर को कम करता है, बल्कि गायों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे वे बीमारियों से बची रहती हैं। इसलिए गर्मी में डेयरी गायों का आहार अच्छी तरह सोच-समझकर और पोषण विज्ञान के अनुसार तैयार किया जाना चाहिए।
हीट स्ट्रेस क्या होता है और गायों को कैसे प्रभावित करता है?
गर्मी का मौसम आते ही आस पास के वातावरण का तापमान और नमी बहुत अधिक हो जाती है, जिस कारण गायो के शरीर का ताप नियंत्रित करने वाला सिस्टम सही से काम नहीं कर पाता| इस स्तिथि को ही हीट स्ट्रेस कहते है | जब गाये बहुत समय तक गर्मी में रहती है और उन्हें अगर संतुलित पशु आहार , ठंडक और पानी नहीं मिलता है तो उनका शरीर कमजोर होने लगता है जिसका असर उनके दूध उत्पादन और स्वस्थ पर होता है |
गर्मियों में हीट स्ट्रेस के सामान्य लक्षण:
अगर आपको अपनी गाय में निचे दिए गए लक्षण में से कोई लक्षण दिखे तो आप समझ जाइये की आपकी गाय हीट स्ट्रेस से पीङित है और उन्हें अच्छी देखभाल की जरूत है :
- गायों का ज़्यादा सांस लेना और हांफना
- खाना और चारा कम खाना
- बार-बार खड़ा होना, आराम से न बैठ पाना
- दूध की मात्रा में अचानक गिरावट
- शरीर पर पसीना आना या लगातार नमी रहना
- सुस्ती और चिड़चिड़ापन
हीट स्ट्रेस का दूध उत्पादन पर असर:
हीट स्ट्रेस की वजह से गायो का पाचन तंत्र खराब हो जाता है जिससे वे सही से चारा नहीं खा पाती है | और जब खाना सही से पचता नहीं तो दूध उत्पादन में कमी आना स्वाभाविक है | इसके आलावा , हीट स्ट्रेस गाय के शरीर को ठंडा रखने में उसकी सारी ऊर्जा को खत्म करवा देता है , जिस कारण गाय के शरीर में दूध बनाने के लिए पर्याप्त ऊर्जा और पोषण की कमी हो जाती है और दूध का उत्पादन कम हो जाता है | अगर गर्मी के मौसम पशुओं का आहार सही न हो तो दूध की मात्रा और गुणवत्ता दोनों पर असर पड़ता है | इसलिए गर्मियों में पशुओं को संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार ही खिलाये जैसे – ग्वाला पशु आहार , जो गायों को हीट स्ट्रेस से बचने में मदद करता है और दूध उत्पादन को बनाए रखने में भी मदद करता है |
डेयरी गायों के लिए समर डाइट में क्या शामिल हो?
क्युकी गर्मियों का मौसम डेयरी गायों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है , इसलिए अगर समय पर गायो की समर डाइट में बदलाब न किया जाए तो इससे दूध उत्पादन में कमी हो सकती है और गायो की स्वास्थ पर बुरा असर पड़ सकता है | इसलिए गर्मिया आते ही डेयरी गायों की देखभाल के लिए पोषित और संतुलित आहार की योजना बनाना बहुत जरूरी है , आइये जानते है की समर डाइट में किन जिन चीज़ो को शामिल करना जरूरी है |
संतुलित पशु आहार के घटक:
गर्मिया आते ही गायो का पाचन तंत्र धीमा हो जाता है इसलिए ऐसा आहार देना चाहिए जो आसानी से पच सके और शरीर को ऊर्जा एवं ठंडक भी दे | एक संतुलित पशु आहार में निम्नलिखित चीज़े शामिल होनी चाहिए |
- हरा चारा (जैसे बरसीम, नेपियर, मक्का) – हरा चारा गाय के शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और फाइबर भी प्रदान करता है।
- ऊर्जा से भरपूर दानेदार चारा – आहार में मकई, जौ, और चना जैसे तत्व शामिल करे जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखते हैं।
- प्रोटीन युक्त फीड – जैसे – सोयाबीन, सरसों की खल आदि भी शामिल करे जो दूध की गुणवत्ता बनाए रखने में सहायक होते हैं।
- खनिज मिश्रण (Mineral Mixture) – कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन्स जैसे तत्व गाय की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
- ग्वाला संतुलित पशु आहार जैसे ब्रांडेड बैलेंस्ड फीड – इसमें वे सभी पोषक तत्व है जो एक संतुलित आहार में होने चाहिए | यह खासतौर पर best summer diet for cows के अनुसार तैयार होता है | इसलिए अपने पशु के आहार में आप इसको भी शामिल कर सकते है |
आहार में इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की भूमिका:
गर्मियों के मौसम में पानी सबसे जरूरी है , क्युकी यह शरीर को अंडर से ठंडा रखने में काफी मदद करता है , जैसे गर्मियों को मनुष्य को अधिक पानी पीना चाहिए ठीक उसी प्रकार पशुओं को भी अधिक से अधिक पानी पिलाना चाहिए | एक दूधारू गाय को गर्मियों में 35-50 लीटर पानी रोजाना पिलाना चाहिए | इसके आलावा ज्यादा पानी पिलाने से पशुओं को पसीना भी बहुत आता है जिसके जरिये खनिज शरीर से लवण निकल जाते है , तो उनकी पूर्ति के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम , पोटैशियम और मैग्निसियम से भरपूर आहार खिलाना जरुरी है | जो गायो को हीट स्ट्रेस से बचने में मदद करते है | ये इलेक्ट्रोलाइट्स :
- शरीर को हाइड्रेट रखते है |
- पशुओं की थकान और सुस्ती को कम करते है |
- दूध उत्पादन की मात्रा को बनाये रखते है |
गर्मी में गायों को क्या न खिलाये:
एक और पशु को सही आहार देना जरूरी है तो दूसरी तरफ कुछ चीज़ो का परहेज करना भी बहुत जरूरी है क्युकी ये गर्मियों में गायों को नुकसान दे सकती है |
- बासी या सड़ा-गला चारा – गर्मी में गायों को बासी या सड़ा-गला चारा न खिलाए , इससे फूड प्वाइज़निंग और पेट की समस्या हो सकती है।
- गाढ़ा और भारी दाना – जैसे सिर्फ मक्का या बाजरा अधिक मात्रा में न दे , इससे गायों का पाचन बिगड़ सकता है।
- नमक की अत्यधिक मात्रा – नामक की मात्रा अत्यधिक होने से गायों के शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकती है।
- अत्यधिक खली या तेलीय चीज़ें – यह गर्मियों में शरीर को अधिक गर्म कर सकती हैं।
- आहार मूल मंत्र : गर्मी में पशुओं का आहार हल्का, ताज़ा और पोषक होना चाहिए – यही गर्मी में पशु आहार का मूल मंत्र है।
हीट स्ट्रेस से बचाव के घरेलु उपाय | गर्मियों में गायों की देखभाल कैसे करें?
जैसे-जैसे गर्मियों में तापमान बढ़ता है जाता है वैसे वैसे ही डेयरी गायों के लिए हीट स्ट्रेस एक जटिल समस्या बनती जाती है | अधिक गर्मी पड़ने से गाये न सिर्फ असहज महसूस करती है , बल्कि उनमे दूध की मात्रा भी कम हो सकती है और गायों की बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है |
आइये कुछ व्यावहारिक और असरदार उपाय के बारे में जानते है , जिनके जरिये आप अपनी गायो को हीट स्ट्रेस जैसे समस्या से बचा सकते है :
1. ठंडी और हवादार पशु आवास की व्यवस्था करें:
- गायों को गर्मियों में ऐसी जगह रखे जहां सीधे धुप न पड़ती हो |
- आवास खुली जगह पर हो या फिर उसमे एक वेंटिलेशन (हवा आने-जाने की सुविधा ) हो
- अत्यधिक गर्मी पड़ने पर कूलर या फॉगर्स का उपयोग करे , ताकि आवास में हवा ठंडी रहे |
2. आवस्यकता अनुसार साफ पानी उपलब्ध कराएं:
हीट स्ट्रेस से पशुओं को बचाने में पानी सबसे बड़ी भूमिका निभाता है , इसलिए अपने पशुओं को आवश्यकता अनुसार और साफ पानी पिलाये |
- 24 घंटे पानी उपलब्ध रखे — गर्मियों में एक गाय को 35-50 लीटर पानी की ज़रूरत होती है।
- ठंडा पानी दे लेकिन ज्यादा ठंडा नहीं ।
- साफ पानी ही दे , दिन में 3-4 बार पानी पिने के बर्तन की सफाई जरूर करें।
3. गर्मी में संतुलित और हल्का पशु आहार दें:
गर्मी में संतुलित और हल्का आहार ही देना चाहिए , जिससे हीट स्ट्रेस कम होता है और दूध उत्पादन बढ़ता है | इसलिए हल्का और संतुलित आहार ही दे | जैसे –
- हरा चारा जैसे- बरसीम, और नेपियर चारा पाचन में हल्का होता है।
- ऊर्जा और खनिजों से भरपूर ग्वाला पशु आहार जैसे रेडीमेड बैलेंस्ड फीड का उपयोग करें।
- गायों के आहार में इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स को शामिल करे ।
4. इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल मिक्स पिलाएं:
गर्मी में इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स गायों को ऊर्जावान और स्वस्थ रखने में मदद करते है |
- दूधारू पशुओं के लिए आज कल बाजार में मिलने वाले खनिज मिश्रण और इलेक्ट्रोलाइट पाउडर गर्मी में हीट स्ट्रेस से बचाने में काफी हेल्फुल होते है ।
- ये शरीर में पानी और लवणों का संतुलन बनाए रखते हैं।
- खासकर गर्भवती गायों और दूध देने वाली गायों को ये जरूर दें।
5. चराई का समय बदलें:
- सुबह में जल्दी (6 से 9 बजे) या शाम को (5 से 7 बजे) गायों को बाहर चराने लेकर जाएं। क्युकी इस समय तापमान थोड़ा सही रहता है |
- गायों को दोपहर में बाहर न जाने दें क्योंकि इस समय तापमान सबसे ज्यादा होता है।
6. नमक व तेलीय चीजों से परहेज़ करें:
- नमकीन व तेलीय चीज़े गर्मियों नुस्कानदायक होती है |
- ऐसे आहार से गायों का शरीर और ज्यादा गर्म हो सकता है। जिससे हीट स्ट्रेस बढ़ सकता है |
- हल्के और आसानी से पचने वाला आहार (जैसे – ग्वाला पशु आहार) ही खिलाए।
ग्वाला पशु आहार हिट स्ट्रेस से बचने में कैसे करता है मदद?
ग्वाला पशु आहार आमतौर पर जलवायु को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व , प्रोटीन , खनिज लवण , और इलेक्ट्रोलाइट्स एक सही अनुपात में मिलाया जाता है जिससे की दूधारू पशुओं जैसे गाय , भैंस को हीट स्ट्रेस से बचने में मदद मिल सके | यह :

- गर्मियों में पाचन को बेहतर करता है,
- हीट स्ट्रेस से बचाता है,
- दूध उत्पादन को बनाए रखता है,
- और गायों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
यदि आप अपने पशुओं के लिए गर्मी में बेस्ट आहार तलाश रहे है तो ग्वाला पशु एक भरोसेमंद विकल्प बन सकता है | एक बार अपनाकर जरूर देखे |
निष्कर्ष:
ध्यान रहे की गर्मियों के मौसम में अगर पशुओं को सही आहार न दिया जाए या फिर सही से देखभाल न की जाए तो यह सीधे पशु के स्वस्थ और दूध उत्पादन को प्रभावित कर सकता है | इस लेख में बताए गए उपाय को अपनाकर आप अपने पशुओं को न केवल हीट स्ट्रेस से बचा सकते है बल्कि दूधारू पशु की सेहत और उत्पादकता को भी बनाए रख सकते है |
गर्मी में पशु आहार खरीदते समय ‘ग्वाला पशु आहार’ को एक बार जरूर आजमाए क्योकि आपकी गाये एक बेहतर पोषण deserve करती है |
